Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Thursday, August 27, 2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान कैम्प जैतहरी मे 27 की जगह अब 29 अगस्त को होगा आयोजित

 


अनूपपुर। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत 27 अगस्त 2026 को जैतहरी में आयोजित कैंप की तिथि को शासन के दिशा निर्देशानुसार 29 अगस्त 2026 नियत किया गया। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशानुसार कैम्प का आयोजन सीएमओ कार्यालय ऑडिटोरियम, जैतहरी में किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के साथ शासकीय सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाना है। कैम्प के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी को नोडल अधिकारी तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी जैतहरी श्री भूपेन्द्र सिंह को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कैम्प के दौरान नगरपालिका परिषद जैतहरी, जनपद पंचायत जैतहरी, थाना जैतहरी, तहसील जैतहरी सहित अन्य विभागों के मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे तथा सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। अभियान के तहत कैम्प वाले क्षेत्र में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों, जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की जाएगी। भ्रमण से पूर्व अधिकाधिक प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने तथा शेष प्रकरणों का मौके पर निराकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं सेवा प्रदाता केन्द्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा। इस दौरान स्कूल, महाविद्यालय, पुलिस थाना, शासकीय उचित मूल्य दुकान, आंगनवाड़ी भवन, कृषि उपज मंडी, स्वास्थ्य केन्द्र, छात्रावास तथा निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं सहित अन्य शासकीय संस्थाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली समस्याओं के निराकरण एवं शासकीय संस्थाओं के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर रत्नाकर झा ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के जिला स्तर पर क्रियान्वयन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर को नोडल अधिकारी तथा अनुभाग स्तर पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Post Top Ad

Pages