नर्मदा परिक्रमा पथ के आश्रय स्थल के नजदीक होगा फलदार और छायादार पौधों का रोपण
नर्मदा परिक्रमा पथ के आवश्यक स्थलों का चिन्हांकर कर सामुदायिक स्वच्छता परिसर के निर्माण पर दिया जोर
ग्रामीण घरों के कचरे के निष्पादन तथा कर वसूली के संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश
अनूपपुर,26 अगस्त 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने वीबी जी रामजी योजनांतर्गत एक बगिया मां के नाम तथा सामुदायिक पौधारोपण के तहत कटहल,ड्रैगन फ्रूट,आम के पौधों का रोपण गांव का क्लस्टर बनाकर तथा नर्मदा परिक्रमा पथ के आश्रय स्थल के समीप रिक्त शासकीय भूमि पर फलदार एवं छायादार पौधों के रोपण करने के निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी जिला पंचायत सभागार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान उक्ताशय के निर्देश जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री,उप यंत्रीयो को दिए।
उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमा पथ पर आवश्यक स्थलों पर सामुदायिक स्वच्छता परिसर बनाए जाने की भी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के के सोनी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री इंद्रजीत तिवारी सहित जिला पंचायत के योजना प्रभारी,जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी,सहायक यंत्री, उप यंत्री तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने क्लस्टर इंजीनियरो को मोटिवेट करते हुए कहा कि क्लस्टर अंतर्गत की ग्राम पंचायतो का नेतृत्व इंजीनियरों को करना चाहिए उन्हें प्रयास करना चाहिए कि उनके क्षेत्रांतर्गत की ग्राम पंचायत को समृद्ध बनाने की दिशा में कौन से कार्य प्राथमिकता के तौर पर किए जाएं जिससे जन समस्याओं का भी निदान हो सके उन्होंने सभी इंजीनियरों को मोटिवेट करते हुए अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी को समझते हुए समर्पित भाव से कार्य कर बेहतर और प्रभावी परिणाम परिलक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिला पंचायत सीईओ ने गांव के कचरा प्रबंधन के लिए बैटरी चलित ट्राई साइकिल (चार प्रकार के कचरे के बॉक्स सहित) से कचरा कलेक्शन को प्रमोट करने तथा कचरो के पृथक्करण व निस्तारण के संबंध में अमले को विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
उन्होंने बीवी जी राम जी योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा करते हैं हुए कूप
पुनर्भरण,अनुपयोगी नल जल बोर के रिचार्ज कार्य तथा सुगम संपर्कता मार्गो की स्वीकृति, वीजी रामजी योजना अंतर्गत गैप फिलिंग कार्य,प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपूर्ण आवासो को पूर्ण कराए जाने से संबंधित दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के हितग्राहियों के चिन्ह्यांकन,ग्राम पंचायत में कर वसूली के लिए उपभोक्ता पंजीयन तथा अधिरोपित बिल जनरेट करने संबंधी निर्देश दिए।
उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन के लंबित शिकायतों का निराकरण करने तथा मांग क्लोज और फोर्स क्लोज के प्रस्ताव प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए।
