Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Wednesday, August 26, 2026

नालसा मेगा ड्राइव के अंतर्गत ग्राम उमरगोहान में लीगल एड क्लीनिक का गठन एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित


जबलपुर/अनूपपुर।
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनूपपुर, श्रीमती माया विश्वलाल के मार्गदर्शन में नालसा योजना के अंतर्गत ग्रासरूट स्तर पर संचालित 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के प्रथम दिवस चयनित ग्राम उमरगोहान, ग्राम पंचायत पोंडकी, तहसील पुष्पराजगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में लीगल एड क्लीनिक का गठन किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को नालसा की ‘असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विधिक सेवाएं योजना, 2026’ सहित विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, उनके विधिक अधिकारों तथा उपलब्ध कानूनी सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने विधिक जानकारी प्राप्त की तथा अपनी विभिन्न समस्याओं एवं कानूनी जिज्ञासाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मेगा ड्राइव का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक निःशुल्क विधिक सेवाओं एवं विधिक सहायता योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्थानीय स्तर पर विधिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Post Top Ad

Pages