Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Wednesday, August 26, 2026

जीपीडीपी तथा 16वें वित्त आयोग के नवीन प्रावधानों के संबंध में कार्यशाला संपन्न

 


अनूपपुर। थेमेटिक पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु जन योजना अभियान (जीपीडीपी) तथा 16 वें वित्त आयोग की नई अनिवार्यताएं टाइड- अनटाइड मद में लिए जाने वाले कार्य के संबंध में शासन स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। 

जिला पंचायत सभागार में जीपीडीपी तथा 16वें वित्त आयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त करने के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी सहित अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के के सोनी, जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला एवं जनपद पंचायतो के योजना प्रभारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री इंद्रजीत तिवारी तथा जनपद पंचायतो के सहायक यंत्री एवं उप यंत्री सहित अन्य संबंधित जन उपस्थित रहे। 

शासन स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में जीपीडीपी तथा 16 वें वित्त आयोग के नए प्रावधानों तथा कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। 

 इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारी- कर्मचारियों को जीपीडीपी तथा 16 वें वित्त आयोग के संबंध में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Post Top Ad

Pages