Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Sunday, August 2, 2026

कर्मचारियों और ग्रामीणों के लिए लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

 


शहडोल। एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के रामपुर बटुरा खुली खदान में कर्मचारियों, अधिकारियों, ठेका मजदूरों एवं आसपास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। केंद्रीय चिकित्सालय धनपुरी की विशेषज्ञ टीम ने हाजिर घर, रामपुर बटुरा ओसीएम में सुबह 10:30 बजे से शिविर लगाकर सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खदान क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा विभिन्न बीमारियों की समय रहते पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित करना रहा।


आपका स्वास्थ्य-हमारी जिम्मेदारी, रहा शिविर का संदेश


स्वास्थ्य शिविर का मुख्य स्लोगन आपका स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी – स्वस्थ कर्मचारी, सुरक्षित परिवार और सशक्त कार्यस्थल रखा गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।




आधुनिक उपकरणों से हुई कई महत्वपूर्ण जांचें



शिविर में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सहायता से विभिन्न प्रकार की जांचें की गईं, जिनमें प्रमुख रूप से—

रक्तचाप (बीपी) की जांच, शुगर टेस्ट एवं डायबिटीज की प्रारंभिक पहचान, टीबी स्क्रीनिंग, ऑक्सीजन स्तर की जांच, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) परीक्षण, स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं दवाओं का वितरण। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि खदान क्षेत्रों में धूल, शोर और अत्यधिक शारीरिक श्रम के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए समय-समय पर जांच कराना बेहद आवश्यक है।



डॉक्टरों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश



शिविर के दौरान चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता और कार्यस्थल पर सुरक्षा उपायों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टरों ने सलाह दी कि प्रत्येक कर्मचारी को कम से कम छह महीने में एक बार अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराना चाहिए।



ग्रामीणों और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा



शिविर में खदान के नियमित कर्मचारियों, अधिकारियों और ठेका मजदूरों के अलावा रामपुर, बटुरा और धनपुरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। महिलाओं और बुजुर्गों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने स्वास्थ्य जांच कराकर आवश्यक दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।



चिकित्सा टीम और सहयोगियों की रही अहम भूमिका



इस स्वास्थ्य शिविर का संचालन केंद्रीय चिकित्सालय धनपुरी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अर्नब परिया के नेतृत्व में किया गया। मेडिकल टीम में अम्बिका तिवारी (मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट), मनमोहन सिंह, फार्मासिस्ट हिमांशु माझी, नर्सिंग स्टाफ तथा चालक मसरूर खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने में यूनियन प्रतिनिधि राकेश कुमार गुप्ता, आफताब आलम, अखिलेश्वर मिश्रा, कमलेश कुमार साकेत, आशरफ अली, रंजीत सिंह, मनोज गर्ग, आदित्य कुमार सोनी, जय कचेर और सुखलाल पटेल का सराहनीय योगदान रहा।



प्रबंधन ने दोहराई स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता



रामपुर बटुरा खुली खदान के खान प्रबंधक के निर्देशन में आयोजित इस शिविर के दौरान प्रबंधन ने कहा कि एसईसीएल अपने कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।



शिविर की प्रमुख बातें



तारीख: 2 अगस्त 2026 समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर तक। स्थान: हाजिरी घर, रामपुर बटुरा ओसीएम, सोहागपुर क्षेत्र किया गया, आयोजक: केंद्रीय चिकित्सालय धनपुरी की विशेषज्ञ टीम रही। लाभार्थी: कर्मचारी, अधिकारी, ठेका मजदूर एवं ग्रामीण निःशुल्क सुविधाएं: बीपी, शुगर, टीबी, ऑक्सीजन, बीएमआई जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श का लाभ लिए। संदेश: नियमित स्वास्थ्य परीक्षण स्वस्थ जीवन की कुंजी है का संदेश दिया गया।





Post Top Ad

Pages