Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Wednesday, August 26, 2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर कराए निराकरण - कलेक्टर

 


उमरिया। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।  कलेक्टर ने कहा कि आगामी 27 अगस्त को नगरीय निकाय उमरिया में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया जाएगा । शिविर आयोजन से पूर्व शिकायतों का आगामी दो दिन में समाधान कारक निराकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि जर्जर भवनों को उपयोग में नही लाया जाए। उन्होने महिला एवं बाल विकास विभाग से कहा कि जिले में ऐसी आंगनबाडी जिनमें विद्युत कनेक्शन, शौचालय की समस्या है, उसे चिन्हित किया जाए। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि स्कूलो में शौचालय चालू हालत में हो साथ ही पानी की उपलब्धता हो, यदि पानी की उपलब्धता नही है, उसे चिन्हित किया जाए, ताकि शौचालय में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन सहित समय सीमा के प्रकरणों का नियत तिथि तक निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि श्रमयोगी मान धन योजना में रजिस्ट्रेशन कराएं । उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय एवं कमिश्नर कार्यालय शहडोल से प्राप्त शिकायतों का तत्परता पूर्वक निराकरण कराएं। कोई भी शिकायत अन अटेंडेंट स्थिति में न रहे। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, डीएफओ विवेक सिंह, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता एसडीएम बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रत्युष श्रीवास्तव , प्रिया अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Top Ad

Pages