शहडोल। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, शहडोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर सभी सेवादार साथियों द्वारा रेल यात्रियों एवं राहगीरों को शीतल जल पिलाकर जो मानवता की सेवा की गई, वह निस्संदेह अत्यंत प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को जल उपलब्ध कराना केवल एक सेवा नहीं, बल्कि करुणा, संवेदनशीलता और परोपकार का जीवंत उदाहरण है। यह पानी पिलाने का सेवा कार्य डॉ. एल. पी. सराफ, आजाद बहादुर सिंह, इसहाक खान एवं उनकी टीम, सरदार जसवीर सिंह पप्पू, देवेन्द्र श्रीवास्तव, शेखर ढण्ढ, क्रिस्टी अब्राहम, रविंदर प्रसाद सिंह, अनुशील सिन्हा, निक्की, एडवोकेट प्रत्यूष रजक, धीरज, आनंद मेश्राम, अनिल, मुहम्मद शाहिद बड़का, गौतम, मंजूर अहमद, नन्हीं बिटिया माही, राजेंद्र सिंह, इम्तियाज, संतु तथा सभी सेवादार साथियों का यह समर्पण समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों की ज्योति प्रज्ज्वलित करती है। सभी का निस्वार्थ भाव, सेवा के प्रति समर्पण और जनकल्याण की भावना सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आम लोगो ने ईश्वर से प्रार्थना है कि है की सभी सदैव स्वस्थ रहें, ऊर्जावान रहें और इसी प्रकार मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहें।
