Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Monday, June 15, 2026

11 दिवसीय नाट्य रंग महोत्सव के सातवें दिन दर्शकों ने सराहा नाट्य प्रस्तुति


शहडोल।
11 दिवसीय नाट्य रंग महोत्सव.2026 के सातवें दिन 14 जून को होटल शुभम पैलेसए शहडोल में एक्सप्रेशन ऑफ आर्ट सोसायटीए कटनी द्वारा नाटक श्स्वांग मल्टीनेशनलश् का सफल एवं प्रभावशाली मंचन किया गया। नाटक के लेखक वरिष्ठ रंगकर्मी अलखनंदन तथा निर्देशक सादात भारती रहे। प्रस्तुति ने दर्शकों को हास्यए व्यंग्य और सामाजिक संदेशों के माध्यम से अंत तक बांधे रखा।

भ्रष्ट व्यवस्था और विदेशी वस्तुओं के मोह पर प्रहार

नाटक मूलतः अलखनंदन द्वारा रचित चर्चित नाटक श्जादू का सूटश् पर आधारित है। इसमें शासन.प्रशासन की भ्रष्ट व्यवस्थाए विदेशी वस्तुओं के प्रति बढ़ते आकर्षण और देशी उत्पादों की उपेक्षा जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से मंचित किया गया। नाटक में राजा और मल्टीनेशनल दर्जियों के पात्रों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नीतियों और षड्यंत्रों पर व्यंग्यात्मक प्रहार किया गया।

कलाकारों के जीवंत अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल

मंचन में सादात भारतीए केण्एलण् रावए सतीश अहिरवारए आदित्य गोस्वामीए अनुज मिश्राए आकाश तिवारीए शिवा रजकए शिवम रजकए हर्ष श्रीवास्तवए उदयए आशू गुप्ताए युग रजकए मोहित साहूए वान्या मालवीयए खुशी शाक्याए शुभम रजकए गणेश माथुरए विनोद एवं शिवानी अहिरवार ने सशक्त अभिनय प्रस्तुत किया। कलाकारों की संवाद अदायगी और मंचीय अभिव्यक्ति को दर्शकों ने खूब सराहा।

लोक संस्कृति के संरक्षण में जुटी एक्सप्रेशन ऑफ आर्ट सोसायटी

प्रस्तुति देने वाली संस्था एक्सप्रेशन ऑफ आर्ट सोसायटीए कटनी पिछले चार वर्षों से सतत रंगकर्म के माध्यम से सामाजिकए सांस्कृतिक और मानवीय मूल्यों को मंच पर जीवंत कर रही है। संस्था द्वारा ष्तीड़ो रावष्ए ष्अनोखा वरदानष्ए ष्जादू का सूटष्ए ष्ताना.बानाष् एवं ष्अमझेरा का राणाष् जैसे कई चर्चित नाटकों का मंचन किया जा चुका है।
संस्था लोक संस्कृतिए लोक साहित्यए लोक कलाकारों और बुंदेलखंड की परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। संस्था से जुड़े कलाकार लोक भाषाए लोक धुनए लोक उत्सव और लोक नाट्य पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से विलुप्त होती सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं।

वरिष्ठ रंगकर्मी सादात भारती का उल्लेखनीय योगदान

निर्देशक सादात भारती वर्ष 1990 से रंगमंच से जुड़े हुए हैं। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित रंग निर्देशकों हबीब तनवीरए अलखनंदनए इरफान सौरभए मनोज शर्मा एवं द्वारिका दाहिया के निर्देशन में अभिनय और प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वे कई चर्चित नाटकों का निर्देशन कर चुके हैं तथा विगत 24 वर्षों से बाल नाट्य शिविरों का संचालन भी कर रहे हैं। रंगमंच के क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है तथा उन्हें भारत सरकार की जूनियर फैलोशिप भी प्राप्त हो चुकी है।

18 जून तक चलेगा महोत्सवए कला प्रेमियों से पहुंचने की अपील

शहडोल रंगमंच के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रहे इस 11 दिवसीय नाट्य रंग महोत्सव में देश एवं प्रदेश के विभिन्न रंग समूहों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति ने शहडोल सहित आसपास के कला प्रेमियोंए साहित्यकारों एवं रंगकर्मियों से प्रतिदिन शाम 7 बजे होटल शुभम पैलेस पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।



कार्यक्रम का आयोजन सम्पूर्ण नाट्य एवं लोक कला समितिए शहडोल द्वारा किया जा रहा है। महोत्सव का संयोजन रंगकर्मी लकी चतुर्वेदी कर रहे हैंए जबकि मंच संचालन का दायित्व प्राप्ति सोनी निभा रही हैं।

Post Top Ad

Pages