Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Thursday, June 11, 2026

मिनी ब्राजील विचारपुर में चमकेगी फुटबॉल प्रतिभाएं



शहडोल। मध्यप्रदेश फुटबॉल अकादमी के चयन ट्रायल 13 से 15 जून तक, 8 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग। शहडोल को मिला प्रदेश स्तरीय खेल अवसर, फुटबॉल के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके शहडोल जिले के ग्राम विचारपुर में एक बार फिर खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलने जा रहा है। मध्यप्रदेश फुटबॉल अकादमी के लिए 8 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं का चयन ट्रायल 13 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल जिले के प्रसिद्ध स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल मैदान, विचारपुर में संपन्न होगा, जिसे देशभर में ष्मिनी ब्राजीलष् के नाम से भी जाना जाता है।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सुनहरा अवसर

खेल प्रेमियों का मानना है कि यह चयन प्रक्रिया जिले एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगी। जिन खिलाड़ियों में क्षमता है लेकिन संसाधनों की कमी के कारण वे आगे नहीं बढ़ पाते, उन्हें अकादमी के माध्यम से उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

विचारपुर की पहचान को मिलेगा और विस्तार, फुटबॉल संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है गांव

ग्राम विचारपुर वर्षों से फुटबॉल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां के खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। यही कारण है कि विचारपुर को ष्मिनी ब्राजीलष् के नाम से पहचान मिली है। अकादमी के ट्रायल यहां आयोजित होने से क्षेत्र की खेल संस्कृति को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

बालक-बालिकाओं दोनों को मिलेगा मौका, खेल में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने की पहल

चयन ट्रायल में बालकों के साथ-साथ बालिकाओं को भी समान अवसर दिया जा रहा है। इससे जिले की युवा बेटियों को भी फुटबॉल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा साबित करने का मंच मिलेगा।

तीन दिन चलेगी चयन प्रक्रिया प्रतिभा, फिटनेस और खेल कौशल का होगा मूल्यांकन

13 जून से 15 जून तक आयोजित होने वाले ट्रायल में खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता, शारीरिक फिटनेस, खेल कौशल और प्रदर्शन का मूल्यांकन विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश फुटबॉल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

पंजीयन और जानकारी के लिए जारी किए गए संपर्क नंबर, खिलाड़ी समय रहते कराएं अपना पंजीयन

सहायक संचालक खेल (एनआईएस) एवं फुटबॉल कोच रईस अहमद ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 8319549277 तथा 8815839693 पर संपर्क कर सकते हैं। 

फुटबॉल के भविष्य को नई दिशा देने की पहल

शहडोल से निकल सकते हैं प्रदेश और देश के नए सितारे, खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जिले की प्रतिभाओं को सही प्रशिक्षण और अवसर मिलते रहे, तो आने वाले वर्षों में शहडोल और विचारपुर से ऐसे खिलाड़ी निकल सकते हैं जो प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकें। मध्यप्रदेश फुटबॉल अकादमी का यह चयन ट्रायल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post Top Ad

Pages