शहडोल। नगरी निकाय चुनाव के बाद अब अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर घमासान तेज हो गया है। जिले के तीन नगरी निकयो में चुनाव संपन्न हुए हैं। अब अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए 13 अक्टूबर को जिले के जयसिंहनगर एवं बुढार नगर परिषद में चुनाव होने हैं। इसी तरह मुख्यालय के नगर पालिका शहडोल के लिए 14 अक्टूबर को अध्यक्ष उपाध्यक्ष का फैसला हो जाएगा।
कौन बनेगा नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष इसका फैसला अब जल्द ही होना है, जिसे लेकर कांग्रेस भाजपा दोनों दलों में घमासान तेज हो गया हैं। हालांकि बहुमत के आंकड़े के करीब भारतीय जनता पार्टी पहुंची है। वही बहुमत से काफी दूर कांग्रेस है, वही निर्दलीय पार्षदों की संख्या भी नौ है।
भारतीय जनता पार्टी में शहडोल नगर पालिका के लिए अध्यक्ष पद को लेकर प्रबल दावेदार जहां राकेश सोनी दिखाई दे रहे हैं वही इनके अलावा प्रेम प्रकाश सोनी, शक्ति लक्ष्यकार और सुभद्रा सिंह के नाम भी शामिल है। लेकिन प्रबल दावेदारी राकेश सोनी की बताई जा रही है। राकेश सोनी सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ दो बार के पार्षद है, इसके अलावा शहर में एक अच्छी छवि के साथ उनका जनाधार काफी मजबूत है। लोगों के बीच उनका आना-जाना सरल सहज रूप से रहा हैं। लोगों से मिलना जुलना तथा लोगों के सुख दुख में शामिल होना यही कारण है कि लगातर पार्षद होने के साथ उनका जनधर मजबूत बना हुआ है। राकेश सोनी के लोकप्रियता के अलावा पूरे शहर में उनके नामों को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म है जबकि लोगो की पहली पसंद राकेश सोनी है, जो भारतीय जनता पार्टी में प्रबल दावेदार के रूप में उभर कर आए हैं।
इनके अलावा प्रेम प्रकाश सोनी, शक्ति लक्ष्य कार भी पूरी ताकत से दावेदारी कर रहे हैं। महिला अध्यक्ष को लेकर सुभद्रा सिंह ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। इन चारों नामों में रायशुमारी के बाद ही किसी एक नाम पर पार्टी की मुहर लग सकती है। बताया गया है कि हाईकमान की ओर से पार्षदों की राय लिए जाने की बात भी कही गई। वही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा खेमे में भी कई गुट बन गए हैं।
इन दोनों पदों को लेकर भाजपा में भी खींचातानी अंदरूनी तौर पर मची हुई है।
जबकि चुने हुए पार्षदों को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनना है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पार्षदों पर दबाव डाला जा रहा है जिससे अपने मन की बात नहीं कर पा रहे हैं। धनबल का भी प्रयोग अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर हो सकता है।
भाजपा के एक खेमा जहां राकेश सोनी को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने के लिए अपना जोर लगाया हुआ है। वही एक दूसरा खेमा प्रकाश सोनी को लेकर संगठन के साथ हाईकमान के सामने अपनी बात रख रहा है, लेकिन राकेश सोनी के समर्थन में कुछ बड़े भाजपा के नेता पदाधिकारी सामने आ रहे हैं, जिससे उनकी दावेदारी प्रबल मानी जा रही हैं अब देखना यह होगा कि पार्टी किसे अध्यक्ष के लिए चुनती है।

