Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, September 2, 2022

महर्षि विद्यालय में जब एडीजी ने ली बच्चों की क्लास

 


शहडोल। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकण्डरी स्कूल में 1 सितम्बर को शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के उपरांत मुख्य अतिथि दिनेश चन्द सागर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं के बीच चलती हुई कक्षा में  पंहुचे, जहॉं पर सुनील कुमार गुप्ता, पीजीटी भौतिक शास्त्र विषय पढ़ा रहे थे। विषय मैगनेटिक खंड से संबंधित था।  मुख्य अतिथि  श्री सागर ने बच्चों से पूंछा कि अभी सर ने जो पढ़ाया है उसके विषय में लिखकर बतायें। जिसमें अमनयतन सेन और उदित वर्मा ने संबंधित विषय के बारे में बताते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विज्ञान समूह के विद्यार्थियों से मुख्य अतिथि  एडीजी डी सी सागर ने डीएनए के बारे में पॅूंछा जिसमें कौस्तुभ पाण्डेय ने उनके प्रश्नो का बेझिझक जवाब देकर अपनी प्रतिभा को दिखाया साथ ही कक्षा दूसरी की छात्रा आर्या गुप्ता ने ओजस्वी स्वर में देशभक्ति भाव पूर्ण अपने भाषण को  मुख्य अतिथि के सामने प्रस्तुत किया। भाषण की प्रस्तुति से   हो प्रसन्न कर एडीजी डीसी सागर द्वारा आर्या गुप्ता को पुरस्कार स्वरूप नगद राशि  प्रदान की। इसी प्रकार कक्षा दूसरी की छात्रा प्रगति राव भी उनके बातों से प्रभावित होकर उनसे प्रश्न करने का साहस किया, जिसके लिए छात्रा को पुरस्कृत किया। इसी तरह  एडीजी  डीसी सागर  ने बच्चों से वार्तालाप कर बच्चों के अंदर प्रतियोगिता की भावना को आत्मसात किया। छवि बागरी, अथर्व पाण्डेय, कुलदीप बागरी, सिद्धार्थ बागरी, इशिता शाहा और अर्चिता शुक्ला से जीवन में क्या बनना चाहते हैं इस विषय पर वार्ता हुई, जिसमें किसी ने कहा आईपीएस में जाना चाहता हॅू, लेकिन सर ने कहा आप जन प्रतिनिधि क्यों नहीं बनना चाहते जिससे आप जन संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कर सकेंगे। विद्यार्थियों ने उनके वक्तव्य को ध्यान से सुने।

Post Top Ad

Pages