शहडोल। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग शहडोल दिनांक 16 दिसम्बर को परम पूज्य महाराज श्री रावतपुरा सरकार जी के आशीर्वाद से रावतपुरा नर्सिंग कॉलेज शहडोल के तत्वाधान में होटल शुभम पैलेस में आयोजित किया गया एवं फ्रेशर पार्टी, इज वेलकम पार्टी में 21- 22 के छात्रों के द्वारा 22- 23 के नवीन दाखिला प्राप्त छात्रों को पुष्पगुच्छ भेट कर माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। दोनों ही बैच के छात्रों के द्वारा (एमएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, पीबि बीएससी नर्सिंग, जीएनएम नर्सिंग के छात्र) की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने सर्वप्रथम महाराज श्री की पूजा अर्चना कर मां सरस्वती से विद्या रूपी धन की मांग की, उसके पश्चात रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में संस्था के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीपक सिंह के द्वारा उदबोधन एवं सभी आयोजन करता छात्रों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। श्री सिंह के द्वारा बताया गया कि कैसे रावतपुरा नर्सिंग कॉलेज शहडोल पूरे संभाग में ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश राज्य में एक अलग स्थान बनाने को अग्रसर है। उनके द्वारा बताया गया कि हम प्रतिबद्ध अच्छी एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए जाना जाता है। कार्यक्रम के समापन के अवसर सभी छात्रों ने भोजन ग्रहण किये। इस कार्यक्रम में मुख्य सहयोग प्रभारी प्रचार आकांक्षा बाघे, वरिष्ठ शिक्षिका, सरोन समुअल, दिनेश कुमार राय, श्रीमती अनामिका सिंह, अफसाना बेगम, हर्षिजा मशीह, फिरदोस खान, वंदना साहू प्रिया पटेल, सरोज पटेल, सोनम शर्मा, शांति, आरती सिंह, शिक्षिका पूजा परस्ते, दिलीप कुमार बर्मन, अविनाश, तिवारी, सूरज माझी एवं सुधीर कुमार शुक्ला के द्वारा अहम भूमिका निभाई गई।
Post Top Ad
Your Ad Spot

