Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Sunday, July 24, 2022

भाजपा के श्रीकृष्ण राजन अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार

 


शहडोल। नगर परिषद ब्यौहारी में अध्यक्ष उपाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर घमासान मचा हुआ है लेकिन यहां भाजपा की स्थिति बेहतर होने के कारण वार्ड क्रमांक 14 से चुनाव जीत कर आए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीकृष्ण राजन गुप्ता का नाम प्रबल रूप से अध्यक्ष पद के लिए उभर कर आया है।

 जिन्हें प्रबल दावेदार के रूप में बताया जा रहा है।

वही उनके नाम पर सहमति भी बनती दिख रही है। सूत्रों की माने तो पार्टी जल्द ही श्रीकृष्ण राजन गुप्ता के नाम के आगे मुहर लगा सकती है।

वहीं व्योहारी में एक और पार्षद अपनी दावेदारी अध्यक्ष के रूप में कर रहे हैं। लेकिन सबसे आगे जो नाम चल रहा है वह श्रीकृष्ण राजन गुप्ता का बताया जा रहा है जो प्रबल रूप से ब्यौहारी नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए दावेदार है। भारतीय जनता पार्टी का परचम ब्यौहारी में फिर से एक बार लहराने जा रहा है।

 क्योंकि यहां भाजपा के सर्वाधिक पार्षद चुनाव जीत कर आए हैं यहां कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक रही है।

 इस बार दो पार्षद ही कांग्रेस के चुने गए हैं। निर्दलीय पार्षदों से भी बहुत कम संख्या कांग्रेस की रही है ।

 कांग्रेस का प्रदर्शन यहां संतोषजनक नहीं दिखाई दिया जिस कारण भाजपा का परचम फिर से एक बार ब्यौहारी नगर में लहराने जा रहा है।

Post Top Ad

Pages