शहडोल। जिले के नगर पालिका परिषद धनपुरी से वार्ड नंबर 19 की भाजपा प्रत्याशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिस तरह से सभी का स्नेह आशीर्वाद और सहयोग मिला है मैं आशा करती हूं कि हमेशा इसी तरह मिलता रहेगा। नगर पालिका परिषद धनपुरी वार्ड नंबर 19 की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चांद बी (चांदनी) ने वार्ड के सम्मानीय मतदाताओं, एवं भाजपा पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सम्मानित जनो का हृदय से आभार ज्ञापित कि है। श्रीमती चांद बी (चांदनी) ने आगे कहा कि जब कभी मेरी जरूरत वार्ड वासियों को पढ़े मैं हमेशा उनके साथ खड़ी रहूंगी और सेवा करती रहूंगी। धनपुरी नगर के सभी माताएं, बहने, बुजुर्ग, युवा साथी एवं वार्ड नंबर 19 के सम्मानीय सभी मतदाता का हृदय से पुनः आभार प्रकट करती हूं, जिन्होंने अपना आशीर्वाद के रूप में अमूल्य मत देकर मेरा सहयोग किया और जो हर परिस्थिति मे मेरा मार्गदर्शन करते रहे। भारती जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं मेरी माताए, बहने, युवा साथी, आप सभी के सहयोग के लिए मै धन्यवाद शब्दों में ज्ञापित नहीं कर पारही, शायद यह छोटे पड़ जाएं। जिस तरह से आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद, समर्थन पक्ष-विपक्ष के रूप में मिला है मैं सदैव आभारी रहूंगी और आशा करती हूं की आगे भी इसी प्रकार सभी का सहयोग मिलता रहेगा।
