Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Monday, July 11, 2022

जनता का मिला आशीर्वाद तो वार्ड की समस्याओं का करूंगा समाधान-जीतू

 


एस. एम. गौतम, ओपीएम। नगरी निकाय चुनाव के लिए जहां शासन आम मतदाताओं को जागरूक कर रहा है, वही प्रत्याशी भी जागरूकता के साथ मतदाताओं से आशीर्वाद और मतदान करने की अपील कर रहे हैं। नगर नगर परिषद बकहो में प्रत्याशी आज प्रचार प्रसार का अंतिम दिन घर-घर दस्तक दे रहे हैं। नगर परिषद बकहो के वार्ड क्रमांक 4 से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी जित्तू पेंटर घर-घर दस्तक देकर अपनी योग्यता और कार्य करने की क्षमता वार्ड की जनता सामने रख रहे हैं और आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। नगर परिषद बकहो वार्ड क्रमांक 4 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जित्तू पेंटर ने प्रेस से बताया कि अगर वार्ड की जनता का आशीर्वाद मिल गया तो जीतने के बाद मैंने जो कहा है उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाहूँगा जिससे वार्ड का विकास हो सके। आगे कहा कि नगर परिषद बकहो में सबसे बड़ी समस्या पानी की है जिसके लिए मैं जीतने के बाद पूरा करूंगा जिससे वार्ड की जनता को शुद्ध पानी मिल सके। मुझे विश्वास है कि इस बार वार्ड नंबर 4 की जनता पूर्ण सहयोग करेगी जिससे मैं वार्ड का विकास कर सकूं।

Post Top Ad

Pages