Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Monday, July 11, 2022

कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी साजदा बेगम ने किया जनसंपर्क

 


शहडोल। जिले के नगर पालिका परिषद धनपुरी में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी साजिदा बेगम ने वार्ड नंबर 22 में किया जनसंपर्क। नगर के इस चुनावी महापर्व के अंतिम दिन प्रत्याशी द्वारा अपने समर्थकों के साथ वार्डवासियों के घरों में जाकर मतदाताओं से मत की अपील कर रही हैं। धनपुरी नगरपालिका के वार्ड नंबर 22 से महिला पिछड़ा वर्ग प्रत्याशी श्रीमती साजिदा बेगम के द्वारा वार्ड मे घर घर जाकर मिल रही और कांग्रेस के पक्ष में मत करने के लिए अपील कर रही, जिस वजह से आसपास के कांग्रेस प्रत्याशियों को भी इसका लाभ मिलेगा। धनपुरी वार्ड 22 की महिला प्रत्याशी श्रीमती साजिदा बेगम ने जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से कहा कि अगर मैं जीती तो वार्ड के अंदर पूरा प्रयास करूंगी कि पानी, नाली, सफाई एवं छोटे-छोटे रोजगार के साधन उपलब्ध कर सकूं जिससे वार्ड की जनता को सहूलियत हो और अपने वार्ड में रोजगार मिल सके। वही वार्ड नंबर 22 की प्रत्याशी को विश्वास है कि इस बार मुझे वार्ड की जनता सेवा का अवसर जरूर देगी, आशा करती हूं कि वार्ड नंबर 22 में कांग्रेस की विजई होगी।


Post Top Ad

Pages