Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Monday, July 11, 2022

वार्ड क्रमांक 21 का करूंगी विकास- समीदुनिशा

 


शहडोल। नगर पालिका धनपुरी में निकाय चुनाव का प्रचार प्रसार करने के लिए जहां राजनीतिक दलों के द्वारा घर-घर दस्तक दे रहे हैं जिससे उनकी पार्टी के ज्यादा से ज्यादा पार्षद विजई हो सके। इस चुनावी मैदान में लगभग सभी पार्टी के प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं और अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के द्वारा भी प्रत्याशियों को निकाय चुनाव में उतारा गया है। जिला अध्यक्ष राशिद खान ने बताया कि समाजवादी पार्टी इस महापर्व में हिस्सा ली है और समाजवादी के प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर जिले सभी पदाधिकारी निरंतर आम जनता से संपर्क कर रहे हैं और आशा करते हैं की धनपुरी निकाय चुनाव में हमारे प्रत्याशी को जिस तरह लोग सहयोग और साथ दे रहे हैं निश्चित ही समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार विजई हो सकेंगे। आगे बताया कि वार्ड नंबर 21 में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती समीदुनिशा नासिर अली को प्रत्याशी के रूप में उतारा गया है और उनकी स्थिति अच्छी है। वार्ड नंबर 21 की प्रत्याशी श्रीमती समीदुनिशा नासिर अली को वार्ड की जनता पसंद कर रही है और वह योग्य भी हैं। आगे बताया कि वार्ड क्रमांक 21 की प्रत्याशी शिक्षित, मिलनसार, लगनशील, संघर्षशील, ईमानदार महिला प्रत्याशी श्रीमती समीदुनिशा नासिर अली को समाजवादी पार्टी के द्वारा प्रत्याशी के रूप में उतारा गया है जिन्हें वार्ड की जनता का साथ और सहयोग मिल रहा है, अगर वह चुनाव जीती तो वार्ड का विकास करेंगे।



Post Top Ad

Pages