Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Sunday, July 10, 2022

घर-घर में पहुंचेगा पीने का शुद्ध पानी : सीमा

 


शहडोल। नवगठित बकहो नगर परिषद में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के तहत वार्ड क्रमांक 12 में कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी से सीमा नवीन सिंह के मैदान में उतरने से चुनाव अत्यंत रोचक हो गया है। बताया गया है कि इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के दो बागी प्रत्याशी और कांग्रेस के एक बागी प्रत्याशी के उतरने से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के लिए मुकाबला काफी कठिन हो गया है और इसका फायदा आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सीमा नवीन सिंह को मिलने की संभावना दिख रही है। इस संबंध में हमने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सीमा नवीन सिंह से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि मैं क्षेत्र की समस्याओं के निदान करने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरी हूं। जिसमें प्रमुख रूप से पानी और सड़क की समस्या है, जिसका निदान अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता ने उन्हें चुना तो वह सर्वप्रथम फिल्टर प्लांट का निर्माण करा कर हर गली मोहल्ले में पाइप लाइन का विस्तार कर घर घर में पानी पहुंचाने का काम करेंगी। इसके बाद वह पुरानी सड़कों को दुरुस्त करवाएंगी और नई सड़कों का निर्माण करवाएंगी। उन्होंने बताया कि अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए घर-घर में दस्तक दे रही है और उन्हें जहां एक और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ युवाओं और महिलाओं का अपार स्नेह मिल रहा है। गौरतलब है कि इस वार्ड में बकहो ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच भी चुनाव मैदान में है, मगर अधिकांश लोगों का कहना है कि सरपंची कार्यकाल में वार्ड का कोई विकास नहीं हुआ है मगर अब नगर परिषद बनने के बाद वार्ड के विकास की संभावना बढ़ गई है।

Post Top Ad

Pages