Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Friday, June 17, 2022

सुबरातन बी (सुनैना) ने हुजूम के साथ नामांकन पत्र किया जमा

 


शहडोल। लगभग एक दशक के बाद धनपुरी नगरपालिका चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव में कई उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतरेंगे और मतदाताओं को रिझाया जाएगा हालांकि यह राजनीति समीकरण कब किसके पाले पर जाएगा यह तो मतदान होने के बाद ही पता चलेगा लेकिन अभी जो अभ्यर्थियों के अंदर उत्साह और जज्बा दिखाई दे रहा है निश्चित ही जीत का परचम लहराने के लिए है। इसी उत्साह और हुजूम के साथ नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। इसी संदर्भ में सुबरातन बी (सुनैना) ने भी अपना नामांकन पत्र गुरुवार को बुढ़ार तहसील कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ जमा किया। सुबरातन बी (सुनैना) के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने जाते समय वार्ड नंबर 22 के समर्थक बड़े हुजूम के साथ बुढ़ार तहसील पहुंचकर नामांकन पत्र जमा कराएं। सुबरातन बी ( सुनैना) के समर्थकों ने प्रेस को बताया कि सुबरातन बी (सुनैना) झल्लू मोहम्मद मंसूरी के पुत्री हैं और उनके पिता लंबे समय से समाज सेवा कर रहे हैं और सभी के दुख सुख में खड़ी रहते हैं। सुबरातन बी (सुनैना) भी अच्छे व्यक्तित्व की है वह भी अपने पिता के मार्गदर्शन में समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं उनके समाज सेवा से आस पड़ोस के लोग प्रेरित होकर सभी ने कहां की आप नामांकन पत्र जमा करें हम सब आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। सभी का समर्थन और आशीर्वाद से ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया। सुबरातन बी (सुनैना) ने गुरुवार को वार्डवासियों के बड़े हुजूम और उत्साह के साथ नामांकन पत्र दाखिल कराने आए हैं और उम्मीद है कि वार्ड 22 के सभी का समर्थन, आशीर्वाद, दुआओं से उन्हें नवाजेगें जिससे वह वार्ड विकास कर सके। 

Post Top Ad

Pages