विनय डेविड जबलपुर। नगर निगम चुनाव के प्रत्याशी एवं कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अपने समर्थकों के साथ निर्देशन पत्र जबलपुर कलेक्टर कार्यालय में जमा किये। पत्रकारों से साक्षात्कार जगत बहादुर सिंह अन्नु ने बताया जबलपुर शहर मध्यप्रदेश में अति पिछड़ा शहर के नाम से जाना जाता है कहने को तो यह महानगर है लेकिन इस शहर में महानगर जैसी कोई बात नहीं है अगर जबलपुर की जनता नगर निगम चुनाव में मुझे विजय का आशीर्वाद देती है और मैं निर्वाचित होकर आता हूं तो जबलपुर की सड़क, नाली, पानी एवं आमजन की मूलभूत सुविधाओं का एवं समस्याओं का विशेष ध्यान रखूंगा, मैं जबलपुर नगर का नेता नहीं बेटा बनकर कार्य करूंगा। आगे श्री अन्नु ने विश्वास दिलाये है कि भाजपा के 18 साल और मेरे 5 सालों में जमीन आसमान का फर्क होगा, साथ ही श्री अन्नू ने बताया की कल बाजे गाजे एवं समर्थकों की भीड़ के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगे और चुनाव प्रचार अभियान में जोर-शोर से नगर में भ्रमण करेंगे।
