नरेंद्र कुमार, जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के जितेंद्र जामदार राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है वर्तमान में नगर निगम महापौर पद के प्रत्याशी जितेंद्र जामदार के लिए नामांकन एवं चुनाव प्रचार अभियान को जोर शोर से जारी रखने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन जबलपुर हुआ।
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, फग्गन सिंह कुलस्ते केंद्रीय मंत्री एवं जबलपुर के वरिष्ठ नेता गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिवराज सिंह चौहान ने सेवादार और जामदार, शानदार और जामदार, जैसे नारों से सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ता गण पर विशेष रूप से चुनाव लड़ने की बात कही। श्री चौहान ने जबलपुर शहर को सड़क पानी बिजली उद्योग केंद्र से लेकर कई विभिन्न प्रकार की सौगात देने की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि डॉक्टर जामदार बहुत जरूरी है क्योंकि उनके अंदर सेवा भाव का स्वभाव है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ता गण से अपील करते हुए कहां की जितेंद्र जामदार को पूरी मेहनत और ईमानदारी से जीत दिलाएंगे और इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी जिससे जबलपुर का और विकास हो सके।
