Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Sunday, June 26, 2022

विगत कई वर्षों से कई परिवारों तक पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं समाजसेवी बृज किशोर

 वार्ड वासियों के कहने पर उतरे चुनाव मैदान में



शहडोल। नवगठित नगर परिषद बकहो में पहली बार नगरी निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। जिसे लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

 मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत रही बकहो को नगर परिषद का दर्जा प्राप्त हुआ है जहां पहली बार नगर परिषद का चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव को लेकर पूरे बकहो नगर में चुनावी माहौल रंग भरने लगा है। चुनावी शोरगुल तेज होते जा रहा हैं। चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशी सघन जनसंपर्क कर रहे हैं।

 चुनाव मैदान में उतते कई प्रत्याशी विकास को लेकर मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में  भारतीय जनता पार्टी के वार्ड क्रमांक 6 से एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो चुनाव मैदान में उतरने की इच्छा नहीं रखते थे, उन्हें वार्ड वासियों द्वारा तथा उनके समर्थकों द्वारा चुनाव मैदान में उतारा गया।

 हम बात कर रहे हैं वार्ड क्रमांक 6 बकहो नगर परिषद के भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बृज किशोर यादव की जो विगत कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहें, जिनकी छवि एक इमानदार जन सेवक के रूप में पूरे बकहो क्षेत्र में उभर कर आई है, हर कोई उनका आदर एवं सम्मान करता है। वो  हर जरूरतमंदों की वह मदद के लिए सदा आगे रहे हैं। धार्मिक क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान रहा है, मंदिर निर्माण के अलावा अन्य धार्मिक कार्यों में भी वह सदा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है।

 गरीब जरूरतमंदों की मदद के लिए वह कभी भी पीछे नहीं हटे। इसके अलावा शासन की योजनाओं को भी आम आदमी तक पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान रहा है। जिसके तहत कोरोना काल में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर लोगों की मदद की बेकसिनेशन कार्य में अपना सराहनीय योगदान दिया जिस कारण कलेक्टर शहडोल ने उन्हें सम्मानित भी किया था।

 विगत कई वर्षों से वह अपने नगर की जनता की सेवा में लगे हुए हैं। जिस कारण वार्ड की जनता उन्हें अपना पार्षद बनाने का पूरा मूड बना दी है।

 हमारी टीम ने जब वार्ड  वासियों से चुनावी चर्चा की और उनका मूड जानने का प्रयास किया तो सबकी जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था वह नाम बृज किशोर का जिन्हें लोग बीके सेठ के नाम से जानते पुकारते हैं। 


अपने घर से कई परिवारों को देते हैं पानी


बता दें कि वार्ड नंबर 6 से पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशी बृज किशोर यादव विगत पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रसर रहे। बकहो नगर परिषद में पानी की किल्लत विगत कई वर्षों से बनी हुई है। ऐसी स्थिति में लोगों की मदद के लिए बृज किशोर आज भी अपने मोहल्ले वासियों को रोजाना अपने निजी बोर  से पानी देते आ रहे हैं। जिनका कहना है कि वह आगे अपने स्वयं के खर्च पर जिन क्षेत्रों में पानी की सबसे ज्यादा किल्लत है वहां बोर करा कर लोगों को पानी उपलब्ध कराएंगे। इस संबंध में बृज किशोर  का कहना है कि पूरे बकहो क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए सांसद विधायकों व जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन की मदद से सोन नदी से जलापूर्ति के लिए वह अपना पूरा प्रयास करेंगे ताकि बकहो के हर घर पर सरलता से पेयजल उपलब्ध हो सके इसके लिए वह पूरी प्राथमिकता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जनसेवा के लिए अपना पूरा योगदान देंगे।


Post Top Ad

Pages