Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Sunday, June 26, 2022

प्रत्याशी का परिवार सदा समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रसर रहा-श्रीमती साहू

 


शहडोल। जैसे-जैसे नगरी निकाय चुनाव की तिथि पास आती जा रही है। बस उसी तेजी से बकहो नगर परिषद में चुनावी सरगर्मी  तेज हो चली। जिले के बकहो नगर परिषद में पहली बार नगरी निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। जिसे लेकर मतदाताओं में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। नगर परिषद में कुल 15 वार्ड इन सभी वार्डों से वार्ड वासियों के प्रतिनिधि चुने जाएंगे जिन्हें चुनने का काम मतदाताओं को करना है। हर मतदाता वार्ड के विकास को लेकर जो उम्मीदें चुने जाने वाले पार्षदों से लगाए हुए हैं उनकी उम्मीदों कौन खरा उतरेगा यह तो समय ही बताएगा, लेकिन नगर परिषद बकहो में हलचल अब धीरे-धीरे तेज होते जा रही हैं। चुनावी हलचल का जायजा लेने पहुंची हमारी टीम ने वार्ड क्रमांक 13 का जायजा लिया तो वहां कई तरह की समस्याएं सामने आई यहां सबसे बड़ी और विकराल समस्या पानी की है, वार्ड वासी पानी की किल्लत लगातार झेल रहे हैं। पानी के अलावा सड़क एवं साफ-सफाई का अभाव देखा गया है। इस पर वार्ड वासियों का कहना है इस वार्ड से चुने जाने वाले पार्षद इस समस्या का निराकरण जल्द ही करा देंगे। इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती रंजना दादू साहू जो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा दावा कर रही है।

 उनका कहना है कि वह सबसे पहले अपने वार्ड के हर घर पर पानी की सुविधा पूरी प्राथमिकता के साथ पहुंचाने का करेंगी। पानी की समस्या के अलावा मूलभूत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध हो यह उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वार्ड पार्षद पद को लेकर मैदान में उतरी श्रीमती रंजना दादू साहू का यह भी कहना है कि नगर परिषद बकहो के गठन होने के बाद यह पहला नगरी निकाय का चुनाव है। मतदाताओं को नगरी निकाय के गठन होने से विकास को लेकर ज्यादा उम्मीद है, जिनके उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करुँगी। मतदाताओं को कभी भी निराशा का समना ना हो इसका सदा प्रयास रहेगा। नगरी निकाय से मिलने वाली सारी सुविधाएं वार्ड के हर व्यक्ति तक पहुंचे यही पहली प्राथमिकता रहेगी। शासन की जन हितैषी योजनाओं का लाभ आम आदमी को  मिले इसे लेकर सदा तत्पर रहूंगी। वार्ड के विकास में कोई भी कोर कसर नहीं छोडूंगी, शासन प्रशासन की मदद से वार्ड के विकास में अपना सदा योगदान देती रहूंगी। वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी श्रीमती रंजना दादू साहू का कहना है कि प्रदेश की शिवराज राज सरकार ने पूरे जिले का बेहतर विकास किया है और बकहो क्षेत्र के विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी।

 यहाँ की सबसे विकराल समस्या पानी है जिसका जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। लोगों को सुलभता के साथ पेयजल उपलब्ध इस पूरी प्राथमिकता के साथ हम करेंगे।


भाजपा का सघन जनसपंर्क तेज


बकहो नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती रंजना दादू साहू का सघन जनसंपर्क कर रही हैं। हर मतदाताओं तक पहुंचने का पूरा प्रयास प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों द्वारा किया जा रहा है। प्रत्याशी घर-घर दस्तक दे रहे है। बताया गया है कि प्रत्याशी का परिवार सदा समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रसर रहा है जिसका लाभ उन्हें मिल सकता है। पार्षद के पति हरिनाथ (दादू) साहू जो लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देते आए हैं। क्षेत्र के विकास को लेकर सदा समर्पित रहने वाले भाजपा नेता हरिनाथ (दादू) साहू का कहना है कि वह अपने वार्ड को विकसित करने में कहीं से कोई कमी आने नहीं देंगे, उन्होंने कहा है कि वार्ड वासियों एवं मित्रों के सहयोग से उनकी पत्नी श्रीमती रंजना दादू साहू जो वार्ड क्रमांक 13 से भारतीय जनता पार्टी की पार्षद पद की उम्मीदवार हैं अगर वह विजय हुई तो सभी विकास कार्य कराएंगे।



Post Top Ad

Pages