Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, June 23, 2022

त्रिपुरी वार्ड की पसंद, अमर देव यादव


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

जबलपुर। त्रिपुरी वार्ड न. 3 से शिवसेना के अमर देव यादव पार्षद प्रत्याशी के रूप में आम जन के लोक प्रिय सेवक बने हुए हैं। हमारे संवाददाता ने जब जनता से बात की तो पूर्व पार्षद हृदेश राजपूत की जगह अब शिवसेना के अमर देव यादव ने ले ली है। कुछ वार्ड वासियों का कहना है कि प्रदेश राजपूत ने आम जनता की सेवा ना कर आम जनता के बहुमत के साथ खिलवाड़ किया है लेकिन अब आम जनता के दिल में शिवसेना के अमर देव यादव बस गए हैं, लगातार 4 वर्षों से जिसमें कोरोना काल भी शामिल है, ऐसे संकट के समय में अमरदेव यादव ने क्षेत्रीय निवासियों की हर संभव सहायता की है वही पूर्व में बीजेपी पार्षद हृदेश राजपूत से जनता की खासी नाराजगी देखने को मिली। वार्ड की जनता कांग्रेस से भी असंतुष्ट है। स्थानीय निवासी अजय सिंह परिहार एवं भगवती बाई परिहार ने कांग्रेस और बीजेपी को लेकर अपना रोष प्रकट किया और शिवसेना के अमर यादव को अपना आशीर्वाद दिया।

Post Top Ad

Pages