Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, June 19, 2022

जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर हूं-यूसुफ



शहडोल। सोहागपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 के जनपद सदस्य के प्रत्याशी अहमद मोहम्मद यूसुफ हमेशा ही सेवा भाव से जनहित मुद्दों को लेकर कार्य करते रहे हैं जिस कारण वहां के मतदाताओं ने उन्हें प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है आमजन की सहमति से ही प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। अहमद मोहम्मद यूसुफ ने बताया की राजनीतिक जीवन जनता की सेवा में गुजारा है और आगामी दिनों में भी जनता की सेवा के लिए तत्पर हूं। मुझे अपने क्षेत्र की जागरूक जनता पर पूरा भरोसा है और वह इस बार भी मुझे अपना समर्थन देकर क्षेत्र के विकास में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेगी। इस आशय के विचार सोहागपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 के जनपद सदस्य के प्रत्याशी अहमद मोहम्मद यूसुफ ने एक भेंट के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि इस बार मैं क्षेत्र की पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान पर हुं और इन समस्याओं के निराकरण के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। उनका पहला प्रयास यही रहेगा कि गांव की हर बस्ती व मोहल्लों में घर-घर तक पानी पहुंचे। इसके बाद वह शिक्षा के संबंध में ग्राम में हाई स्कूल खोले जाने की पहल करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जनता को झूठा आश्वासन नहीं देते बल्कि काम करके दिखाते हैं। इसलिए उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा है कि सबकी सहमति से मैं चुनाव मैदान में हूं और सदा सबका सहयोग और साथ मिला है और आशा करता हूं कि इसी तरह सबका स्नेह प्यार सदा मिलता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पहले वह चुनाव में उनको विजयी बनाएं इसके बाद क्षेत्र की समस्याओं को निराकरण के लिए उनके समक्ष रखें। ताकि वह उसे शासन-प्रशासन के समक्ष रखकर उनका समाधान कर सकें।

Post Top Ad

Pages