नरेंद्र कुमार, जबलपुर। जिला कलेक्टर कार्यालय में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष एवं नगर निगम महापौर पद के प्रत्यासी जगत बहादुर सिंह अन्नू का नामांकन पत्र दाखिल हुआ। काग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विधायक लखन घनघोरिया, विधायक तरुण भनोट, विधायक संजय यादव, विधायक विनय सक्सेना के साथ राज्यसभा सांसद विवेक तंखा उपस्थित रहे। विवेक तंखा से खास चर्चा भी हुई जिसमें राज्यसभा सांसद विवेक विवेक तंखा ने बताया जगत बहादुर सिंह अन्नू जबलपुर शहर के नेता नहीं बेटा है और हमेशा से सामाजिक कार्यों में दृढ़ता से सम्मिलित रहते हैं।
श्री तंखा ने आगे कहा कि भीषण कोरोना काल में जगत बहादुर अन्नू ने जबलपुर नगर की आम जनता की हृदय व तन-मन-धन से सेवा की है और डॉ. जितेंद्र जामदार जामदार हॉस्पिटल में सिर्फ पैसे कमा रहे थे ऐसा मेरा मानना है। आगे उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आमजन की सेवा डॉक्टर जामदार की बस की बात नही अन्नू सेवक है, जामदार सिर्फ डॉक्टर है। जगत बहादुर अन्नु से चर्चा में उन्होंने बताया अगर मुझे जबलपुर नगर का स्नेह और आशीर्वाद विजय के रूप में मिलता है तो जबलपुर शहर स्वच्छ भारत अभियान में मध्यप्रदेश में पहले ही वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करेगें। जबलपुर नगर की सड़कें मध्य प्रदेश की सबसे शानदार सड़कें बनेंगी। उद्योग और खेल जगत में हम विशेष ध्यान देंगे। एक साल के अंदर जबलपुर शहर का शानदार सौंदर्यीकरण कराया जाएगा और साथ में जबलपुर शहर में आईपीएल क्रिकेट लीग भी कराई जाएगी। आम जनता से अपील है मुझे पांच साल कार्य करने का अवसर प्रदान करें, मैं भारतीय जनता पार्टी से बेहतर कार्य करूंगा।
