Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Thursday, June 16, 2022

मतदाताओं की प्रेरणा से चुनाव जीतूंगा-अभय राज

 


शहडोल। मैंने आज तक कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा है, मगर इस बार मतदाताओं की प्रेरणा से जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुने जाने के लिए मैं चुनाव मैदान में हूं। मतदाताओं ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया है, तो वही मुझे चुनाव में जिताएंगे। इसके लिए मुझे बुजुर्गों का आशीर्वाद, नारीशक्ति का स्नेह और युवाओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। यह जानकारी शहडोल  जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अभय राज सिंह जोधावत ने दी। उन्होंने कहा कि मैं किसान परिवार से हूं और खेती किसानी के क्षेत्र में अच्छा कार्य करना चाहता हूं।  इसके लिए क्षेत्र में उन्नत किसान और बेहतर उत्पादन की धारणा को लेकर हर किसान की समस्याओं का समाधान करूंगा। इस क्षेत्र में किसानों के हर खेत में पानी पहुंचाने के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा। ताकि क्षेत्र का किसान तीन से चार फसलों का उत्पादन एक साल में कर सकें । इसके अलावा क्षेत्र की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारुंगा। अस्पतालों में स्टाफ की व्यवस्था और क्षेत्र में महाविद्यालय एवं आईटीआई कॉलेज खुलवाऊंगा। श्री जोधावत का मानना है कि मतदाताओं के बीच हमें यह साबित करना होगा कि हम अच्छा काम करेंगे तभी वह हमें क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी सौंपेगी। इसके लिए वह प्रतिदिन मतदाताओं के बीच रहकर उनकी समस्याओं से मुखातिब हो रहे हैं और उनके समाधान की पूरी प्लानिंग तैयार कर रहे हैं।



Post Top Ad

Pages