एस एम गौतम, अनूपपुर। चचाई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना घटित हुआ है। घटना घटते ही अफरा तफरी का माहौल हो गया। जानकारी के अनुसार विवेकनगर कॉलोनी के पास तेज रफ्तार मेटाडोर वाहन ने पीछे से बाइक को ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही बाइक सवार 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद जहां मेटाडोर वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने मेटाडोर में तोड़फोड़ भी किये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पुलिस पहुंची और भीड़ को समझा-बुझाकर गुस्से को शांत कराया तदुपरांत पुलिस ने पंचनामा तैयार शव को पीएम के लिये जिला चिकित्सालय भेज दिया एवं मेटाडोर वाहन को सुरक्षार्थ थाना परिसर में ले जाकर खड़ा करवाया गया। यह है मामला 26 जून की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे का है। मिली जानकारी में पता चला है कि मेटाडोर वाहन क्रमांक एमपी 18 जीए 2681 जो अमलाई से ईट लोड़ कर अनूपपुर की ओर जा रही था, उक्त वाहन के आगे ही बाइक क्रमांक एमपी 18 ई 1762 में समसुद्दीन सिद्धकी उम्र 62 वर्ष विवेक नगर कॉलोनी जा रहे थे और जैसे ही बस स्टैण्ड विवेकनगर के पास पहुंचे तो मेटाडोर वाहन का चालक ने तेज रफ्तार वाहन चलाते हुये पीछे से मोटर साईकिल को जोरदार ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार दूर जा कर गिरा और बाइक के नीचे आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
