शहडोल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश अनुसार डेंगू से जंग जनता के संग कार्यक्रम के तहत वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जिससे आमजन इस बीमारी से जागरूक होकर बच सके। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद शहडोल एवं स्वास्थ्य मलेरिया विभाग के तत्वधान में वाहन रैली निकालकर आमजन को जागरूक कराया जा रहा है। यह रैली जय स्तंभ चौक शहडोल से सुबह 10 बजे वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जयसिंह नगर विधायक जय सिंह मरावी एवं कलेक्टर शहडोल श्रीमती वंदना वैद्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन रैली को रवाना किया गया। इस वाहन जागरूकता रैली में डेंगू से बचाव के लिए उद्घोषणा के साथ संदेश फ्लैट के माध्यम से सजाया गया जिससे आमजन जागरूक हो सके और इस बीमारी से बस सके। वाहन मैं फ्लेक्स लगाकर तरह-तरह के उपाय एवं सुझाव का लेखनी कराया गया एवं आमजन से अनुरोध भी किया गया कि आसपास एकत्रित पानी ना होने दें कूलर को साफ रखें एवं अन्य तरह के लेखनी के माध्यम से सुझाव दिए गए। इस अवसर पर नगरपालिका सभापति महेश भागदेव, महेंद्र रिछारिया, भाजपा नगर अध्यक्ष सूर्यकांत निराला, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित कुमार तिवारी एवं नगर पालिका स्वक्षता टीम प्रभारी मोतीलाल सिंह, अनिल महोबिया, दुर्गेश गुप्ता के अलावा स्वास्थ्य मलेरिया विभाग की टीम प्रचार प्रसार के लिए उपस्थित रहे।
