Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Wednesday, September 15, 2021

स्कूलों में पालक एवं शिक्षको मध्य बैठक का हुआ आयोजन



शहडोल। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह के मार्गदर्शन में आज जिले के समस्त प्राथमिक विद्यालयों में अभिभावक एवं शिक्षक का बैठक आयोजित किया गया। परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा ने केंद्र शहडोल डॉ० मदन त्रिपाठी बैठक के पूर्व सभी अभिभावकों को विभिन्न तरीकों से जैसे आमंत्रण पत्र द्वारा मोबाइल पर कॉल करके, गांव के मुख्य स्थान पर डौंडी पिटवाकर, व्यक्तियों के घर में संपर्क करके सूचना देकर, प्राथमिक स्तर के बच्चों के अभिभावकों को आज एवं माध्यमिक स्तर के बच्चों के अभिभावकों को 16 सितंबर 2021 को विद्यालय समय में उपस्थित होने हेतु अनुरोध किया गया। जिसमें उन्हें बैठक का उद्देश्य एवं बच्चों की शिक्षण योजना एवं अभिभावकों की भूमिका के संबंध में चर्चा हेतु उपस्थित होने हेतु अनुरोध किया गया। आज आयोजित बैठक में छात्रों के अभिभावकों के साथ विद्यालय समय पर भेजने हेतु चर्चा की गई तथा उन्हें समझाइश दिया गया कि विद्यालय में कोविड-19 महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था किया गया है तथा पाठ-पाठन हेतु विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही है। बैठक में डीपीसी डॉ० मदन त्रिपाठी ने अभिभावकों से छात्रों के संबंध में जानकारी ली तथा छात्रों को स्कूल भेजने हेतु आग्रह भी किया।

Post Top Ad

Pages