Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Wednesday, September 15, 2021

पुलिस अधीक्षक ने 9 फरार अपराधियों पर 10-10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा



शहडोल। पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने पुलिस रेगुलेशन के पैरा क्रमांक 80बी (1) निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए पूर्व में घोषित इनाम निरस्त कर विभिन्न अपराधों के फरार 9 आरोपियों के गिरफ्तार कराने अथवा गिरफ्तारी के लिए विश्वसनीय सूचना देने, सहयोग करने जिसके आधार पर उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जा सके 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। जिन अपराधियों के विरुद्ध इनाम की घोषणा की गई है उनमें पिंटू यादव पिता अयोध्या यादव उम्र 21 साल निवासी हरदी थाना सोहागपुर, अनिल यादव पिता सोहन उर्फ ढिनिया यादव उम्र 24 साल निवासी हरदी थाना सोहागपुर, लकी उर्फ आकाशदीप साहू पिता सुभाष साहू निवासी घरौला मोहल्ला शहडोल, गोलू केवट उर्फ श्रीकांत पिता मनोज केवट निवासी घरौला मोहल्ला शहडोल, राजेंद्र सिंह पिता रामसेवक सिंह परस्ते उम्र 20 साल निवासी ग्राम छूही थाना पपौंध, नूनू उर्फ ननूवा उर्फ अक्षय राय पिता डील चंद्र राय उम्र 35 वर्ष निवासी लखन दफाई ईटा भट्ठा थाना अमलाई, नंदू उर्फ आनंद गुप्ता पिता रामानुज गुप्ता उम्र 26 साल निवासी ईटा भट्ठा थाना अमलाई, पप्पू सिंह पिता करण सिंह उम्र 35 साल निवासी रीवा एवं इनके साथ के एक अज्ञात आरोपी पर उक्त इनाम घोषित किया गया है। इन आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध कायम किया गया है। जिनकी गिरफ्तारी आज तक नहीं की जा सकी है।


Post Top Ad

Pages