Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, August 16, 2021

नगर पालिका धनपुरी द्वारा मनाया गया 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम


धनपुरी।
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम नगर पालिका धनपुरी द्वारा शासन गाईडलाईन अनुसार आयोजित कर सर्वप्रथम निकाय क्षेत्रान्तर्गत अमर शहीदो एवं महापुरूषो की स्थित मुर्तियो पर माल्यार्पण का कार्यक्रम मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी द्वारा वार्ड क्र0-6 में स्थित तिमुर्ति तिराहा शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण व वार्ड क्र0-7 मे स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, वार्ड क्र0-9 मे स्थित सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा में माल्यार्पण, वार्ड क्र0-11 लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का माल्यार्पण, वार्ड क्र0-15 नगर के हदय स्थल आजाद चौक में शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा का माल्यार्पण, वार्ड क्र0-2 में स्थित शहीद विजय शुक्ला की प्रतिमा का माल्यार्पण, वार्ड क्र0-2 वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का माल्यार्पण, वार्ड क्र0-1 नेहरू चौक में पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात नगर पालिका कार्यालय परिसर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी द्वारा ध्वाजरोहण किया गया एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उद्बोधन एवं शासन की योजनाओ की जानकारी दी गयी, इसके बाद वार्ड क्र0-17 धनपुरी नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता बैजनाथ शर्मा को मीसाबंदी में भाग लियें जाने मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया एवं वार्ड क्र0-3 में लोकतंत्र सेनानी साबरा पति स्व. अब्दुल समद को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर बरातू लोधी, रामगोपाल प्रजापति, आईके तिवारी सेवानिवृत नगर पालिका कर्मचारी एवं नगर पालिका कर्मचारी पुरूषोत्तम गुप्ता, बृजेश पाण्डेय, मनोज श्रीवास्तव, रामविशाल नापित, सचिन कचेर, अमित सिंह बघेल,  राकेष पाण्डेय, सुभाष पटेल, सिद्वार्थ सोनी, रूपेश शर्मा, राकेश चौधरी, गोरेलाल पाण्डेय,  महेश सोनकर, जयकरण सूर्यवंशी, प्रदीप सिंह, सोनू बैगा, राहुल रावत, विक्रम सिंह, विनोद रजक, नूर सयैद, अजय चतुर्वेदी, पुष्पराज सिंह, पवन सेन, कृष्णपाल सिंह, राजद्वीप द्विवेद्वी, आशीष तिवारी, दीवान सिंह, बिहारी सेन, चेतन यादव, अमरेन्द्र यादव, शारदा ईमालिया, भरत शरण सिंह, गोल यादव, सुजीत ईमालिया, बहोरी, मीना सिंह, सरोज प्रजापति, बरखा सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित रहें। 


प्रभारी मंत्री एवं कलेक्टर महोदय द्वारा रविकरण त्रिपाठी को प्रदाय किया प्रशस्ति पत्र


राष्ट्रीय पर्व स्वतत्रता दिवस 2021 के अवसर पर रविकरण त्रिपाठी मुख्य नगर पालिका अधिकारी धनपुरी के कोविड-19 के तहत् शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कार्य में किये गये सहयोग से धनपुरी प्रदेश में नबर 1 आने पर एवं स्वच्छता कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लियें प्रभारी मंत्री जिला शहडोल एवं कलेक्टर शहडोल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया है। त्रिपाठी द्वारा किये गयें उत्कृष्ट कार्य हेतु दियें गये प्रशस्ति पर नगर के नागरिको एवं नगर पालिका के कर्मचारियो मे हर्ष व्याप्त है।

Post Top Ad

Pages