Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Monday, August 16, 2021

कार और ट्रक का एक्सिडेंट, घायल को डायल-100 ने पहुंचाया अस्पताल


भोपाल। छिंदवाड़ा थाना कुण्डीपुरा क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड पर कार और ट्रक का एक्सिडेंट हो जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है और सिर पर गहरी चोट है जिन्हें पुलिस सहायता की आवश्यकता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि कार एवं ट्रक के एक्सीडेंट में एक व्यक्ति घायल हो गये है। आगे जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना कॉलर ने दिनाँक 16 अगस्त को डायल 100/112 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दी। सूचना प्राप्ति पर तत्काल छिंदवाड़ा जिले की डायल-100/112 वाहन क्र.02 को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100/112 एफ.आर.व्ही. मे तैनात प्रधान आरक्षक अशोक कुमार और पायलेट नीतेश महोरे द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मेढकीताल निवासी मिश्री लाल साहू अपने बेटे संजय साहू के साथ कार से सिवनी जा रहे थे सिवनी-नागपुर रोड पर कार और ट्रक का एक्सिडेंट हो जाने से मिश्रीलाल साहू उम्र 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल व्यक्ति को डायल-100/112 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा मे भर्ती करायाजहाँ घायल का को उपचार मिला और उनकी जन बची। घटना की जाँच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Post Top Ad

Pages