शहडोल। जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण पर इसका प्रभाव विषय पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली, मुला एजुकेशन सोसाइटी एवं सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय, पुणे द्वारा 15-16 जून को आयोजित द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में चार रत्नों व इंडिया, एशिया व विश्व में अवार्ड के लिए अपना नाम दर्ज कराने वाले ब्योहारी निवासी युवा शोधार्थी डॉ. अर्जुन शुक्ला को जबलपुर क्षेत्र में नर्मदा नदी के प्रदूषण आकलन के लिए डब्ल्यूक्यूआई और बैंथिक मैक्रोइनवर्टेब्रेट आधारित सूचकांकों का प्रभाव विषय पर यंग रिसर्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मलेन में देश विदेशो से लगभग 300 शोधपत्र का वाचन किया गया जिसमे जबलपुर के डॉ. अर्जुन शुक्ला को उनके शोधकार्य पर सम्मानित किया गया, सम्मान की इस वेला में चेयरमैन डॉ. एस.एल. लावेयर, आयोजन सचिव डॉ. आर.आर दंडवते, संयोजक डॉ. ए.आर. तुवाड़ उपस्थित एवं श्रीलंका, नेपाल, केरल व चेन्नई के शिक्षाविद उपस्थति थे। डॉ. अर्जुन को रिसर्चर अवार्ड मिलने पर समूचे शहडोल संभाग में हर्ष का माहौल है वही इस आवर्ड के मिलने से परिवार के अलावा इष्टमित्रों ने भी हर्ष व्यक्त कर रहे है।
