Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Wednesday, August 18, 2021

थाना गोविन्दपुरा क्षेत्र में शहडोल से आये परिवार की कार आधी रात को कच्चे रास्ते मे फंसी, डायल-100 के जवानों ने जेसीबी से कार को निकलवाया

 


भोपाल। थाना गोविन्दपुरा क्षेत्र के ओल्ड सुभाष नगर पानी की टंकी के पास कॉलर की गाड़ी कच्ची सड़क पर मिट्टी में फंस गई थी साथ मे महिलाएँ एवं बच्चे भी थे, आस पास कोई मदद नहीं मिल रही थी पुलिस सहायता की जरूरत है। सूचना दिनाँक 18 अगस्त को देर रात 02:23 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100/112 भोपाल में प्राप्त हुई। भोपाल जिले की डायल-100/112 वाहन क्र.46 को घटना का विवरण देकर तत्काल रवाना किया गया। डायल-100/112 एफ.आर.व्ही. मे ड्यूटी पर उपस्थित प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर सिंह, आरक्षक सतीश कुमार और पायलेट उत्तम कुमार द्वारा मौके पर पहुँचकर बताया कि कॉलर सावन गर्ग शहडोल से अपने परिवार के साथ भोपाल आ रहे थे, मोबाईल मे नेवीगेशन के माध्यम से ओल्ड सुभाष नगर की ओर चले गए और कच्ची सड़क मे कार मिट्टी में फंस गई आस-पास कोई मदद नहीं मिलने पर डायल-100/112 नंबर पर कॉल किया और कुछ ही देर मे डायल 100/112 एफ़आरवी आ गई। डायल-100/112 जवानों ने जेसीबी बुलवाकर कार को मिट्टी से बाहर निकलवाया। कॉलर सावन गर्ग एवं उनके परिवार ने आधी रात को मदद करने के लिए डायल-100/112 पुलिस जवानों की प्रशंसा की।

Post Top Ad

Pages