Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, August 21, 2021

पांच करोड़ 96 लाख लोगों ने मुसीबत में माँगी डायल 100 से मदद

 


भोपाल। पुलिस महानिदेशक व‍िवेक जौहरी के मार्गदर्शन और अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक, टेलीकॉम एंड रेडियो के निर्देशन में डायल 100 लोगों के बीच मददगार के तौर पर पहचान बना चुकी है। एक नवंबर 2015 से 31 जुलाई 2021 तक पांच करोड़ 96 लाख मदद की सूचनाएं पहुंची है। मध्‍य प्रदेश पुलिस द्वारा जानकारी मिली है कि मुस्‍तैद टीम ने आपात स्थिति में एक करोड़ 18 लाख लोगों तक सुविधाएं पहुंचाई है। आगे जानकारी देते हुए यह भी कहा की इसी अवधि में एक लाख 35 हजार लोगों ने जान देने की कोशिश की थी, लेकिन इन्हें बचा लिया गया। महिलाओं पर होने वाले अपराधों की 10 लाख 92 हजार सूचनाएं मिलीं। सड़क दुर्घटनाओं के मामले में सात लाख 10 हजार लोगों तक मदद पहुंचाई गई। 17101 गुम हुए बच्चों को मिलाया गया तो 93826 वरिष्ठ नागरिकों की सहायता की गई। कोविड-19 की परिस्थितियों में एक लाख 76 हजार लोगों ने मदद मांगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय झा ने बताया कि डायल-100 की व्यवस्था से लोगों को काफी मदद मिल रही है। लोग संकट के समय सबसे पहले डायल 100 को मददगार के तौर पर सूचना देते हैं। पूरी टीम को समय पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार इसकी मॉनि‍टरिंग भी की जाती है। लोगों के साथ-अन्य प्राणियों की जीवन रक्षा का भी कार्य डायल 100 के माध्यम से पुलिस द्वारा किया गया है।

Post Top Ad

Pages