शहडोल। कोयलांचल धनपुरी में फाउंडेशन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता, आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण व दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम में सचिन दाहिया, ओंकार मिश्रा, देवेंद्र दाहिया, अन्नू गुप्ता, गोविंदा, भोला पनिका, रवि वर्मा, चिक्कू चक्रधारी, दीपू दाहिया सहित अन्य सदस्य व समाज के लोग उपस्थित रहे।
