Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Saturday, August 21, 2021

ऊर्जा मंत्री का मां शारदा की पावन धरा पर प्रथम आगमन

 


मैहर। मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा  मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत चतुर्वेदी के नेतृत्व में मैहर में प्रथम आगमन हुआ है। मध्य प्रदेश ऊर्जा मंत्री के आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया जिसमें सबसे पहले ओइला मंदिर, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प हार और ढोल नगाड़े भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद सीधा माता रानी के चरणों में माथा टेका  और मां शारदा के पुजारी नितिन महाराज के द्वारा विधि विधान से दर्शन कर पूजा आरती किया गया। उर्जा मंत्री ने मनोकामना कर, मां जगत जननी से प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगे। मां शारदा के दर्शन के बाद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत चतुर्वेदी के कार्यालय में जलपान करने के बाद कार्यकर्ताओं से किए भेंट की तथा बड़ी संख्या में बीजेपी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे। भाजपा के सत्यभान पटेल, संतोष सोनी, विकास तिवारी, पारसनाथ तिवारी, विपिन गौतम, तुषार अग्रवाल एवं सभी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

Post Top Ad

Pages