Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, August 25, 2021

ट्रेन से कटकर जान देने जा रही महिला को डायल 100 / 112 सेवा ने बचाई जान

 


भोपाल। जिला सागर के थाना मोती नगर क्षेत्र में गेट नम्बर 23 पर रेल्वे फाटक के पास एक महिला रेल्वे ट्रेक पर लेटी थी जिसे देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल-100-112 सेवा को कॉल द्वारा दिया। सूचना मिलते ही राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-100 भोपाल से पुलिस सहायता माँगी गई। 

राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-100 भोपाल से प्राप्त जानकारी में पता चला कि घटना दिनाँक 25 अगस्त की है।  राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा सूचना प्राप्ति पर जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम सागर एवं थाना मोतीनगर को सूचित करते हुये डायल-100  एफ.आर.व्ही.क्रमांक 04 को घटना स्थल पर रवाना किया गया। डायल-100  एफ.आर.व्ही. स्टाफ प्रधान आरक्षक आर. के. तिवारी एवं पायलेट बसन्त तिवारी ने मौके पर पहुँचकर रेल्वे ट्रेक पर लेटी महिला को ट्रेन आने से पहले ही बचा लिया तथा समझा-बुझाकर थाना मोतीनगर लाया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ से प्राप्त जानकारी अनुसार नाचमदास गली सागर निवासी 22 वर्षीय महिला जो आत्महत्या के उद्देश्य से रेल्वे ट्रेक पर लेटी हुई थी उस महिला को थाने लाया गया और समझा-बुझाकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। इसके अलावा थाना मोतीनगर द्वारा आवश्यक एवं अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Post Top Ad

Pages