Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, August 17, 2021

आधी रात झोले में छोड़ गए नवजात, डायल-100 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान

 


दमोह। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र महावीर वार्ड जैन मंदिर के पास एक नवजात शिशु मिला है जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति झोले मे रखकर छोड़ गया।

पुलिस सहायता से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि स्थानीय कॉलर ने दिनाँक 17 अगस्त को देर रात करीब 1:35 बजे डायल 100/112 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में सूचना दी गई कि पड़े थैले से नवजात शिशु के रोने की आवाज आरही है। सूचना मिलने के बाद तत्काल दमोह जिले की डायल-100/112 वाहन क्र.14 को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100/112 एफ.आर.व्ही. मे तैनात आरक्षक कृष्ण कुमार और पायलेट शैलेंद्र द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कोई अज्ञात व्यक्ति थैले में रखकर नवजात को छोडकर चला गया था। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय रहवासी ने डायल 100/112 को सूचना दी। नवजात को तत्काल डायल-100/112 एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय दमोह में भर्ती कराया जहाँ उपचार मिला और उसका जीवन बचाया जा सका। थाना कोतवाली द्वारा जाँच की जा रही है।

Post Top Ad

Pages