जबलपुर। आजादी की 75वीं सालगिरह कोरोना गाईड लाईन के अनुरूप मनायी गयी। लोगो ने स्वतंत्रता दिवस पर वीर शहीदो को याद किया। लेकिन विभिन्न समारोह लोगो की संख्या सीमित रही। मुस्लिम बहुल इलाको में भी आजादी की 75वी सालगिरह पर जश्न का माहौल रहा। विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनो ने कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए समारोह आयोजित किए। मोती नाला मैदान पर हुए समारोह में कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना के मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी बब्लू कुरैशी व चांद कुरैशी के विशेष आतिथि मे ध्वजारोहण किया खया। इस मौके पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में गुलाम जीलानी, मुख्तार अंसारी, अल्तमश फारूकी, लियाकत कुरैशी, मुहम्मद ताहिर खान, शाकिर कुरैशी, मुजफ्फर कुरैशी, मन्नू आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
