Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, June 10, 2021

2 दिनों के शिविर में 450 लोगों ने लगवाया टिका

 


शहडोल। जिले में मिशन हंड्रेड परसेंट को लेकर वार्ड क्रमांक 28 में शिविर का दूसरा दिन टिका करण संपन्न हुआ। इन 2 दिनों के शिविर में लगभग 450 लोगों ने टीका लगवाये है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह,  सिविल सर्जन जीएस परिहार टीकाकरण केंद्र पर आकर जायजा लिया, साथ ही वार्ड क्रमांक 28 के पार्षद शिविर एवं आयोजक शक्ति लक्षकार सभापति नगर पालिका परिषद शहडोल, वार्ड के युवा साथी अमित तिवारी, जगराज सिंह, राहुल पंजवानी, विनोद राव, अभय विश्वकर्मा, आदिल खान, साकिर खान, शेखू, बृजेंद्र बर्मन, बृजमोहन दहिया उपस्थित थे एवं वार्ड के नागरिकों के अलावा युवाओं में अति उत्साह टीकाकरण को लेकर देखा गया। मिशन हंड्रेड परसेंट के अंतर्गत पार्षद शक्ति लक्षकार, कलेक्टर सत्येंद्र सिंह एवं उक्त विभाग के आला अधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा है कि प्रत्येक वार्डों में मिशन हंड्रेड परसेंट को लेकर जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों से वार्ड के समस्त पार्षदों से एक सामाजिक प्रतियोगिता के अंतर्गत मिशन हंड्रेड परसेंट का लक्ष्य दिया जाए और जिस वार्ड में हंड्रेड परसेंट वार्ड के नागरिकों का टीकाकरण हो गया हो तो उक्त वार्ड के पार्षद जनप्रतिनिधि का सोशल मीडिया तथा खुले मंच के माध्यम से उसे सम्मानित किया जाए ताकि उक्त जनप्रतिनिधि को इस टीकाकरण अभियान में सम्मान प्राप्त हो, ऐसा करने से जनप्रतिनिधियों में एक उत्साह होगा और उसे समाज में सम्मान की नजर से देखा जाएगा, साथ-साथ तेजी से वार्डों में टीकाकरण भी हो सकेगा और इस वैश्विक महामारी समाप्त किया जा सकेगा।

Post Top Ad

Pages