Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, June 10, 2021

कल्याणी वेलफेयर सोसायटी एवं कोरोना वालिंटियर्स कैंप में 173 लोगो को लगी वैक्सीन

 


शहडोल। कल्याणी वेलफेयर सोसायटी शहडोल एवं कोरोना वालिंटियर्स के द्वारा ग्राम पोंगरी में आयोजित कोरोना वैक्सीनेशन कैंप में 173 लोगो को वैक्सीन लगाई गयी। ग्राम पंचायत पोंगरी में 4 दिनों में 1273 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। इस कैंप को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष एवं पी.एल.व्ही. मेंटर श्रीमती कल्याणी बाजपेई, पी.एल.व्ही. अरूण बाजपेई, सुशील रजक (सिल्लू), राजीव तिवारी, अनिकेत बाजपेई एवं विनोद यादव, शरद मिश्रा, शैलेश तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष एवं कोरोंना वालेंटियर राजेन्द्र जायसवाल, सदस्य छोटेलाल लोधी, मन्ना नायक एवं ग्राम पंचायत पोंगरी के सरपंच बब्बू बैगा, सचिव लैला बर्मन तथा रोजगार सहायक महेश सिंह गोंड, स्वास्थय विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, ए0 एन0 एम0, आशा सहयोगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि का सराहनीय प्रयास एवं योगदान रहा। ग्राम पंचायत पोगरी द्वारा सभी कोरोंना वालेंटियर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Post Top Ad

Pages