Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Thursday, June 10, 2021

टायर फटने से पलटी कार, फँसे घायलों को डायल-100 निकाल कर पहुँचाया अस्पताल

 


शहडोल। जिला शहडोल के थाना ब्यौहरी के अंतर्गत भूरा घाटी के पास एक एक्सिडेंट हो गया था, जिसमें चार व्यक्ति घायल थे। एक कॉलर द्वारा घटना की सूचना डायल-100 सेवा को फोन कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दी एवं पुलिस सहायता माँगी। सूचना प्राप्ति पर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा  शहडोल जिले के डायल-100 वाहन क्र. 7 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. मे तैनात आरक्षक अनिल सिंह और पायलेट भानु प्रताप सिंह ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोड़ पर एक बोलेरों वाहन का टायर फट जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है, जिससे चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए है। डायल-100 स्टाफ ने बताया घायलो में तीन महिलाएँ एवं एक पुरुष है, जो की कार के अंदर फँसे हुए है, घायलों को डायल-100 स्टाफ द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल कर चिकित्सा वाहन द्वारा अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उपचार चल रहा है।

Post Top Ad

Pages