Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Wednesday, June 9, 2021

13 जून से बीकानेर–पुरी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा-रेल्वे

 


शहडोल। रेल यात्रियो की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा बीकानेर  एवं पूरी के मध्य 04709 / 04710 बीकानेर-पुरी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। रेलवे मंडल बिलासपुर  जनसंपर्क अधिकारी  अंबिकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्पेशल ट्रेन बीकानेर से प्रत्येक रविवार को 04709 बीकानेर-पुरी साप्ताहिक स्पेशल 13 जून, 2021 से एवं विपरीत दिशा में पुरी से प्रत्येक बुधवार को 04710 पुरी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 जून, 2021 से चलेगी। यह सुविधा आगामी आदेश तक उपलब्ध रहेगी। 



      इस स्पेशल ट्रेन में 02 पावरकार, 05 एसी-III, 01 एसी-II, 07 स्लीपर, 04 सामान्य सहित कुल 19 कोच रहेगी। यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित रहेगी एवं केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के सभी नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा।

Post Top Ad

Pages