सूदखोर जवाहर बंधुओं का सहयोगी
शहडोल। धनपुरी के कुख्यात सूदखोरो जसवानी भाईयों को बैंक खाते और एटीएम उपलब्ध कराने वाला मददगार पुलिस हिरासत में। अवधेश कुमार गोस्वामी भापुसे पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा बताया गया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत धनपुरी के कुख्यात सूदखोर जसवानी बन्धू और उनके सहयोगियों के विरूद्व पंजीबद्व किये गये प्रकरण में शहडोल पुलिस को एक और सफलता प्राप्त हुई है जब विशेष विवेचना दल द्वारा सूदखोर जसवानी भाईयों को कोयलांचल के ब्याज पर पैसा चाहने वाले लोगो के बैंक खाते खुलवाकर उनकी पासबुक एटीएम कार्ड और पिन को सूदखोरो तक पहुंचाने वाले उसके खास सिपलसलाह अबरार कुरैशी पिता अब्बास कुरैशी उम्र 44 साल निवासी बिलियंस नं 1 वार्ड न 3 मकान नम्बर 101 धनपुरी को आज गिरफतार किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 25 मार्च को धनपुरी के कुख्यात जवाहर जसवानी और अनिल जसवानी के घर दबिश दी जाकर धनपुरी पुलिस द्वारा सैकडों की तादाद में पासबुक चेकबुक लूज चेक ऋण पुस्तिका रजिस्ट्री इत्यादि जप्त की जाकर दोनो जसवानी भाईयों को गिरफतार किया गया था। आरोपी अबरार पिता अब्बास निवासी धनपुरी को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि कालू सिंधि उर्फ अनिल जसवानी द्वारा पैसा दिया जाता था और उसके ऐवज में हमसे कई काम कराये जाते थे नहीं करने पर हमारे जो चेक पैसा देते समय लेकर रखे रहते थे उन पर राशि लिखकर बांउस कराने और कोर्ट केस में फंसाने की धमकी दी जाती थी। अनिल जसवानी के कहने पर आरोपी अबरार द्वारा भीमसेन पिता बिशाखू निवासी पटना कला दुर्गा कौल और अन्य दो लोगो के बैंक खाते खुलवाये जाने और उनके एटीएम और पिन अनिल जसवानी तक पहुंचाना स्वीकार किया है। उल्लेखनीय है कि प्रकरण के फरियादी रमई बैगा के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से रू. 190000-00 की राशि इसी भीमसेन के खाते में ट्रांसफर होना पाई गई थी जिस चेक को विशेष विवेचना दल द्वारा जप्त किया जा चुका है। भीमसेन के बैंक खाते का सूक्ष्मता से अवलोकन करने पर पाया गया कि यह बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक की धनपुरी नं. 3 शाखा में दिनांक 9.2.2016 को खोला गया था जिसमें आज दिनांक तक 4195500-00 (इकतालीस लाख पिचानवे हजार पांच सौ रूपयें मात्र) की राशि का आना और सम्पूर्ण राशि तत्काल ही डेबिटध्एटीएम कार्ड से निकलना पाया गया था। भीमसेन के बैंक खाते का सूक्ष्मता से अध्ययन करने पर यह भी पाया गया कि इस बैंक खाते में आने वाली राशि अधिकांशतः उन लोगो की रही है जिन्होने जवाहर जसवानी और कालू जसवानी से ब्याज पर पैसा लेकर अपना चेक सुरक्षा हेतु रखा गया था किन्तु इन सूदखोर भाईयों द्वारा उस चेक से राशि का आहरण भीमसेन के खाते से किया गया है। आरोपी अबरार द्वारा बताया गया जवाहर और अनिल जसवानी द्वारा ऐसे और भी लोगो को खुद के लिए बैंक खाता पासबुक एटीएम और पिन उपलब्ध कराने के लिए रखा गया था जिनकी तस्दीक की जा रही है। प्रकरण में विवेचना में आये तथ्यों के आधार पर बुढार एवं अमलाई कॉलरी वर्कर्स सहकारी समिति के प्रबंधक चन्दूलाल नापित पिता स्व. मकरन्दप्रसाद नापित सोसायटी के लेखापाल संजय कुमार गुप्ता पिता स्व. श्यामलाल गुप्ता उम्र 55 साल निवासी वार्ड न. 2 सिद्विकी कॉलोनी धनपुरी जिला शहडोल को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस उप अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता के मार्गदर्शन में विवेचना टीम के सउनि (अ) अमित दीक्षित कार्यवाहक सउनि प्रताप सिंह चौहान एवं आरक्षक अजय कटारे एवं थाना धनपुरी के आरक्षक गजेन्द्रसिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
