Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, June 7, 2021

8 जून को भी कोलान आंगनबाड़ी केंद्र में होगा वैक्सीनेशन, जनप्रतिनिधियों ने की अपील

 


मो0 समीर, शहडोल। 7 जून सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आंगनवाड़ी केंद्र कोलान टोला स्थित वार्ड नंबर 28 में वार्डवासियों ने वैक्सीनेशन के प्रति बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस वैक्सीनेशन कार्य में  युवाओं का बढ़ चढ़कर उत्साह भी देखा गया। प्रतिनिधियों से मिली जानकारी के अनुसार यह वैक्सीनेशन शिविर कल दिनांक 8 जून तक होगा। जनप्रतिनिधियों ने समस्त वार्ड वासियों से अपील की है कि इस टीकाकरण से वंचित रह गए सभी कल दिनांक 8 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कोलान टोला स्थित आंगनवाडी वार्ड नंबर 28 पर आकर वैक्सीनेशन करवाएं ताकि हमारा वार्ड 100% वैक्सीनेटेड हो और हम इस महामारी से सुरक्षित हो सके। इस शिविर के दौरान वार्ड पार्षद शक्ति लक्षकार सभापति नगर पालिका परिषद शहडोल, वरिष्ठ भाजपा नेता नीलेश निगम,  आशीष शर्मा, सिविल सर्जन डॉक्टर जी0एस0 परिहार मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। वही इस शिविर में सहयोगी युवा साथी अमित तिवारी, जगराज सिंह, बृजमोहन दहिया, सुशील दहिया, राहुल पंजवानी, सुमित बरमन, बृजेंद्र बर्मन, दीपक कुशवाहा, विनोद राव, गोल्डी, अनिल गुप्ता, आदिल खान, अभिषेक श्रीवास्तव, अभय विश्वकर्मा लड्डू के साथ ही जनप्रतिनिधि उपस्थित थे एवं वार्ड नंबर 28 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुमुद श्रीवास्तव, ममता बर्मन, कलावती पांडे, संगीता द्विवेदी, ने इस वेक्सिनेशन के प्रति पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और समस्त वार्ड वासियों से वैक्सीनेशन के लिए जागरूक कर रहे हैं जिससे सभी का जीवन इस महामारी बीमारी से सुरक्षित रह सके और ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीनेशन कराएं।



Post Top Ad

Pages