Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, June 7, 2021

पुलिस ने ड्रग्स माफियाओं पर फिर कसा शिकंजा, तीन गिरफ्तार

 


हडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा नशे के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली क्षेत्रांर्गत दिनांक 6 जून को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तीन व्यक्ति बिना नंबर नीले रंग की वेलेनो कार मे काफी मात्रा मे अवैध नशीली ऑनरेक्स कफ सिरप लेकर घुनघुटी से कल्याणपुर होकर शहडोल आ रहे है। उनमें से एक व्यक्ति का नाम शिवम राव पिता रामनरेश राव दूसरे व्यक्ति का नाम सूरज पटेल पिता सियालाल पटेल एवं तीसरे व्यक्ति का नाम विवेक केवट पिता रामसजीवन केवट है। यदि तत्काल कार्यवाही की जायेगी तो वह लोग माल सहित मिल जायेगे। मुखबिर को सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली पुलिस तत्काल कार्यवाही करतें हुए तीन को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्यवाही उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) शहडोल के मार्गदर्शन में केंन्द्रीय विद्यालय के पास कल्याणपुर पहुंचकर सूचना की तस्दीक की और कुछ देर बाद शाहपुर तरफ से एक बिना नंबर की नीले रंग की वेलेनो कार आयी जिसे रोककर पूंछताछ किया गया तो संदेहियों से पूंछ तांछ किया गया तो उन्होंने अपना नाम शिवम राव पिता रामनरेश राव उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 जनकपुर रोड जैसिंहनगर जिला शहडोल, सूरज पटेल पिता सियालाल पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम केरहा थाना सिंहपुर हाल नानी की दुकान के पास पाण्डवनगर जिला शहडोल एवं विवेक केवट पिता रामसजीवन केवट उम्र 20 वर्ष निवासी कान्वेट स्कूल के पास पाण्डवनगर शहडोल बताया जिन्हे मुखबिर सूचना से अवगत कराकर विधिवत तलाशी ली गयी तो बलेनो कार मे 130 बाटल नशीली ऑनरेक्स कफ सिरप की कीमत करीब 15600 रूपये एवं एक 315 बोर का देशी कट्टा, 3 नग जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद 130 वाटल अबैध नशीली ऑनरेक्स कफ सिरप, कट्टा, कारतूस, चार मोबाईल एवं कार को तीनो आरोपियों के संयुक्त कब्जे से विधिवत जप्त किया गया जिसकी कुल कीमत करीब 9,00,000 रूपये होगी। अपराध प्रमाणित पाये जाने से तीनो आरोपियो के विरूद्व म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी शिवम राव काफी खूंखार एवं खतरनाक अपराधी है जिसके विरूद्ध पूर्व से कोतवाली मे नशीली कफ सिरप तस्करी के आधा दर्जन मामले व अन्य धाराओं के कई अपराध पंजीबध्द है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेशचन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरी0 गोविंदराम भगत, सउनि0 राकेश सिंह बागरी, सउनि0 रामनारायण पाण्डेय, प्र0आर0 अरविंद पयासी, प्र0आर0 बिपिन बागरी, आर0 मायाराम अहिरवार, आर0 चालक हरेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही हैं।

Post Top Ad

Pages