Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, June 6, 2021

वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं-श्रीमती कटारे

 


शहडोल। प्रदेश मुख्यमंत्री के अंकुर योजना अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे ने रघुराज विद्यालय के परिसर में पार्षदों के साथ वृक्षारोपण किया। नगर पालिका परिषद शहडोल की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे ने कहा कि इनदिनों देश तमाम तरह के प्राकृतिक संकटों से जूझ रहा, कहीं बाढ़ आ रही है तो कहीं भूस्खलन हो रहा है और कहीं भूकंप, शायद इन सब का एक ही कारण है पर्यावरण का असंतुलन। आज इंसान प्रकृति को दूर करके अपने भौतिकता के सुख को देखने के लिए गगनचुंबी अट्टालिका   बनाने की होड़ में लग गया है, जहां मन चाहा वहां पर कॉलोनी बनाने के लिए पेड़ काटे जा रहे हैं तो कहि पहाड़, शायद इसी का दुष्परिणाम है कि हम अपने जीवन को संकट में डालते जा रहे हैं।

 इन सब समस्याओं से निजात पाने के लिए हमें प्रकृति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा, प्रकृति का संरक्षण करना होगा और पर्यावरण को बचाना होगा। इन सब का सिर्फ एक ही उपाय है वृक्ष लगाकर धरती का करे सिंगार, धरती माता कर रही पुकार।

 शहडोल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कटारे ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि आइए हम सब संकल्प ले की अपने जन्मदिवस हो या शादी की वर्षगांठ एवं हर विशेष दिवसों के अवसर पर एक वृक्ष जरुर लगाएं और उसको पल्लवित पुष्पित करेंगे तभी हमारा यह संकल्प पूरा होगा।

 वृक्षारोपण के इस अवसर पर रविवार को श्रीमती कटारे के साथ नगर पालिका परिषद के पार्षद एवं सभापति महेश भागदेव, सभापति संचिता सरवटे, सभापति रजनी सिंह, पार्षद प्रीति बत्रा, एवं रघुराज क्रमांक 1 की प्राध्यापक श्रीमती आभा त्रिपाठी, मधु मैडम के अलावा अतिरिक्त अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण किया।

Post Top Ad

Pages