Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Sunday, June 6, 2021

सोमवार से सड़क की बायीं ओर की दुकाने तो अगले दाएं ओर की खुलेगी दुकाने

 खैरहा थाना में व्यापारियों की बैठक सम्पन्न, दिए आवश्यक निर्देश

शहडोल। रविवार को खैरहा थाना परिसर में व्यापारियों की एक अहम बैठक सम्पन्न हुई जिसमें पुलिस द्वारा लॉक डाउन को लेकर जारी नई गाइडलाइन से व्यापारियों को अवगत कराया है। थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी की मौजूदगी में व्यापरियो को निर्देश दिया गया, थाना क्षेत्र से लगभग आधा सैकड़ा से भी अधिक व्यापारी बैठक में शामिल हुए जिन्होंने अपनी सहमति जताते हुए इस आपदा में प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाने की बात कही, थाना प्रभारी ने गाइडलाइन से अवगत कराते हुए कहा कि सप्ताह के प्रथम दिन सड़क की बांए ओर की दुकान खुलेगी, वही अगले दिन दांए ओर की दुकान खोली जा सकेगी। थाना प्रभारी ने कहा कि शेष अन्य निर्देशो को पालन करना भी अनिवार्य होगा, उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शोसल डिस्टेंस का पालन एवं मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा, इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर 6 व्यक्ति एक साथ पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही होगी। सप्ताह के 6 दिन ही दुकान खोली जा सकेगी वही रविवार को पूर्ण लॉक डाउन रहेगा। उन्होंने लॉक डाउन के समय पर कहा कि शनिवार शाम 6 से सोमवार सुबह 6 बजे तक सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई अन्य निर्देशो से अवगत कराया। इस दौड़न एसआई राम सिंह कोरचाम, एएसआई महासिंह मार्को, एएसआई अजय कुमार, प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, रामकरण परस्ते, नरेंद्र सिंह कवर, आभाष कुमार, आरक्षक रोशन कुमार, शाऊल मोरिष, सतीश कुमार, महिला आरक्षक अज्ञावती के अतिरिक्त दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

Post Top Ad

Pages